मकर संक्रांति पर रामघाट पर श्रधालुओं ने सरयू नदी में लगायी डुबकी
मांझी/सारण : मकर-संक्रांति के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयु नदी के विभिन्न घाटों पर मंगलवार के दिन पवित्र स्नान कर दान-पुण्य के साथ भोजन में दही-चुड़ा गुड़ व तिलवा का रसास्वादन करेंगे। वहीं रामघाट पर दोपहर में आयोजित प्रसिद्ध कुश्ती का दंगल उनके लिए आकर्षण का केन्द्र होगा। दंगल में यूपी और बिहार के विभिन्न हिस्सों से करीब दो दर्जन से अधिक पहलवान भाग लेंगे। जिनमे से पहले ही पहुंच चुके एक दर्जन पहलवानों ने सोमवार को ही कुश्ती के लिए तैयार दिखे। आयोजन में मुख्य सहयोगी सच्चिदानंद भारती व बलिराम पहलवान ने बताया कि रामघाट पर मकर-संक्रांति के दिन विगत 5 दशकों से दंगल का आयोजन किया जाता रहा है। जिसमें एक-दूसरे को पटखनी देने पहलवान अपने हैरतअंगेज पैंतरे व करतब दिखाते हैं। सरयु में स्नान करने व दंगल देखने के लिए रामघाट पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटती है।