अंता : “दस महीनों में अपनों जैसा प्यार मिला ” गौतम
थानाधिकारी हेमन्त गौतम को दी भावभीनी विदाई
उस्मान खान
Edited by azad nab
अंता 18 जुलाई – थानाधिकारी हेमन्त गौतम का अंता से किशनगंज स्थानांतरण होने पर मंगलवार को एक विदाई समारोह में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई । चम्बल कॉलोनी स्थित मन्दिर परिसर में आयोजित विदाई समारोह में उन्हें तिलक लगाकर एवं साफाबन्दी एवं माल्यार्पण कर विदाई दी गई इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया । अपने विदाई सम्मान से अभिभूत थानाधिकारी हेमन्त गौतम ने कहा की अंता में रहकर मुझे लोगो का जो प्यार मिला उसे में कभी नहीं भुला पाऊंगा । मुझे यहाँ अपनों जेसा प्यार सम्मान मिला जिसका में हमेशा आभारी रहूँगा । उन्होंने मिडिया के सहयोग की भी सराहना करते हुए कहा की पुलिस की सफलता में मिडिया का भी बराबर सहयोग रहा हे । इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट अंता मोहम्मद आजम , उपखण्ड अधिकारी मनोज कुमार मीणा , पुलिस उप अधीक्षक गोविन्द सिंह, प्रशिक्षु पुलिस उप अधीक्षक जसबीर मीणा, मांगरोल थानाधिकारी जगदीश मीणा , रामेश्वर चौधरी ,अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका शुभम गुप्ता, जलदाय विभाग के सहायक अभियन्ता बी एल मीणा, गिरीश गुप्ता , सहित अन्य लोग एवं पुलिस कर्मी मौजूद थे । दूसरी और पुलिस स्टाफ सदस्य ए एस आई परमानन्द मीणा , उत्तम सिंह, स्वागत पांडे, राजकुमार, डालू लाल, सहित अन्य पुलिस कर्मियों का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा।




Recent Comments