✍ दैनिक खोज खबर के लिए सराय ( सीवान ) से कुमार उमेश पटेल

🔴 सीवान :-नियोजित शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल डीईओ में मिलकर ज्ञापन सौंपा। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव जयप्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में उक्त प्रतिनिधिमंडल डीईओ चंद्रशेखर राय से मिलकर ज्ञापन सौंपा।श्री चौधरी ने बताया कि ज्ञापन में शिक्षकों के लंबित स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति ,शनिवार को विद्यालय के कार्यकाल को अपराह्न 1.30 बजे तक करने,शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रखंड स्तर पर शिक्षक संघ के पदधारियों के साथ गोष्ठी करने,अन्य जिलों की भांति सीवान में भी सातवां वेतन का फिक्सेशन कराने के लिए प्रखंड स्तर पर समय का निर्धारण करने की मांग की गयी।ज्ञापन के आलोक में डीईओ साहब ने पदभार ग्रहण करते ही आवश्यक कारवाई की बात कही।मौके पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजकिशोर राय,जयप्रकाश सिंह,जे पी गुप्ता,संतोष कुमार,जितेंद्र गोड़ आदि मौजूद थे।




Recent Comments