सारण के युवक की चेन्नई में सड़क दुर्घटना में हुयीं मौत
पानापुर (सारण):थानाक्षेत्र के सलेमपुर निवासी विदेशी राय के पैतीस वर्षीय पुत्र शैलेन्द्र राय का चेन्नई में ट्रक एक्सीडेंट मौत हो गया।शैलेन्द्र राय संध्या करीब सात बजे अपनी ड्यूटी से लौट रहे थे की अचानक ट्रक से एक्सीडेंट हो गया ।जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गए ।जिनका ईलाज अस्पताल में कराया गया ।लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तथा उनकी मौत हो गयी।शैलेंद्र की मौत से पुरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल हुआ है ।तथा गाँव में मातम छा गया है ।मिली जानकारी के अनुसार शैलेन्द्र राय अपने परिवार के भरण पोषण के लिए चेन्नई के स्टील पलान्ट में काम करते थे।वे अपने पीछे तीन बच्चे तथा पुरे परिवार को छोड़ गए हैं ।