
भाजपा का विधानसभा स्तरीय बैठक सम्पन्न
बिदुपुर(वैशाली)। लोकसभा चुनाव की तैयारी हेतु विधानसभा स्तरीय बैठक संत कबीर महंत रामदयालदास महाविद्यालय बिदुपुर के प्रांगण में बिदुपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष टिंकज कुमार सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक का संचालन पश्चिम मंडल महामंत्री सरोज सिंह किये। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा, जिला प्रभारी संजय सहाय जी भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर और वन्दे मातरम राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ। बैठक में प्रभारी संजय सहाय जी ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 4 पदाधिकारी का गठन कर सभी बूथ स्तरीय कार्यक्रम का संचालन करना है। बैठक में जिलाध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा जी ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, भारत की ख्याति व पराक्रम पूरे विश्व मे बढ़ रहा है। इसलिए नरेंद्र मोदी जी को दुबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्प ले। बैठक में विधानसभा विस्तारक नवीन कुमार मिश्र, विधानसभा प्रभारी राधेश्याम तिवारी, जिलाउपाध्यक्ष अजय झा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा उमेश सिंह, अरुण सिंह, भाजपा नेता सुधीर सिंह, संजय सिंह, रानारंजित सिंह, आमोद झा, विकाश सिंह, पंकज कुमार पंकज, पवन कुमार सिंह, रत्नेश सिंह, प्रमोद सिंह, राजाराम कुमार, राकेश कुमार, राजाबाबू साह, आमोद कुमार, मनोज साह, अक्षय कुमार, अभिषेक झा, कौशल किशोर सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, राजकुमार प्रधान आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।




Recent Comments