डा. अम्बेडकर एक व्यक्ति नही वल्कि एक सम्पूर्ण विचारधारा थे – मुख्यपार्षद 

बाबा साहेब की जयंति पर निकला जुलूस, 

अम्बेडकर पार्क में प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

मढ़ौरा,सारण, बिहार ।
नगर पंचायत के असोइयां से बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती मनाते हुए भव्य जुलूस निकाला गया ।जुलूस अंवारी पंचायत के असांव अम्बेडकर टोला से निकल कर सेमरहिया, असोईयां होते हुए मढ़ौरा स्थित अम्बेडकर पार्क पहुंची, जहा समारोह में परिवर्तित हो गया । अम्बेडकर बिचार मंच के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में अम्बेडकर साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि की गयी । अम्बेडकर जी की प्रतिमा को नगर मुख्य पार्षद ललन राय , सारण निर्वाचण निकाय क्षेत्र के भावी प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने माल्यार्पण किया । इस अवसर पर मुख्य पार्षद ललन राय ने कहा कि डा. बाबा साहेब अम्बेडकर एक व्यक्ति नही वल्कि एक सम्पूर्ण विचारधारा थे। उनका यह विचार आज समाज के कण कण में व्याप्त है । हमारा समाज बाबा साहेब के विचारों को अंगिकार करके ही आगे बढ़ेगा । एमएलसी प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने कहा कि युग पुरुष अम्बेडकर साहब का भारत बनाने की जरुरत है, इसलिए सभी को सहयोग में आगे आना होगा । कार्यक्रम के संचालन में जयमंगल राम, सोनालाल राम, ओमप्रकाश, रामबाबू, इत्यादि सक्रिय रहे । वही कार्यक्रम को सफल बनाने मे अमित मेहरा, पिंटू पासवान, अभिमन्यु मेहरा, परमात्मा राम ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया । जुलुस में पूर्व जिप अभ्यर्थी अश्वनी यादव, कमलेश प्रसाद सहित असांव, सेमरहिया तथा असोईयां के दर्जनों अम्बेडकर वादी लोग शामिल थे ।