परवेज अख्तर/सिवान,
गुठनी. छठ पूजा की सुबह रविवार को गुठनी के करदासपुर गांव से गायब 12 वर्षीय अखिलेश कुमार का आजतक पता नहीं चल सका है. जिससे परिजन काफी परेशान है. चार दिन तक सारे सबंधियों व नजदीकियों के यहां खोजबीन करने के बाद बुधवार को अखिलेश के पिता हरेराम यादव ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है. अखिलेश छठ पूजा के दिन रविवार को छठ घाट पर पूजा-अर्चना के बाद दोपहर में अपने घर करदासपुर से गुठनी गया और आज तक वापस नहीं आया.
————-




Recent Comments