छपरा। आज 17 सितंबर 2025 बुधवार को विश्वकर्मा पूजा के पुनीत अवसर पर एकमा मुख्य सड़क मार्ग के बगल में नग नारायण सिंह पुस्तकालय का उद्घाटन ठाकुर हीरा सिंह ने फीता काट कर किया।इस मौके पर भारतीय युवा शक्ति संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अमित नयन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ हीं इस पुस्तकालय के निर्देशक छात्र नेता रोहित रमन सिंह संस्थापक हरी सिंह संचालन कर्ता विकास महाराज नग नारायण सिंह जी की पोती पिंकी सिंह और प्रीति सिंह ने कहा कि दादा जी के विरासत को बढ़ाते हुए शैक्षणिक वातावरण को ग्रामीण परिवेश में बेहतर करने के लिए हम दोनों बहने दृढ़संकल्पित है। उद्घाटन में दरजनों लोग शामिल रहे। लोगों का कहना है कि नग नारायण सिंह का योगदान सामाजिक क्षेत्र में काफी लंबा- चौड़ा रहा है।वे गांव- गरीब के तकदीर को बदलने के लिए अपने स्तर से लगातार प्रयास निरंतर रूप से करते थे।इनका जीवन काफी संघर्षशील रहा।हम जैसे युवा- नौजवानों को इनके संघर्ष रुपी जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। ठाकुर हीरा सिंह अपने पिता समाजसेवी नग नारायण सिंह के नाम पर पुस्तकालय का विमोचन करके काफी गौरवान्वित महसूस किए। इनका कहना है कि एकमा क्षेत्र के गरीब दबे-कुचले, नौजवान बच्चे पुस्तकालय में निशुल्क रूप से ज्ञानार्जन करके अपने भविष्य के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी अहम योगदान दें यही हमारा उद्देश्य है।