सारण :पीपल व बरगद पेड़ उखाड़ फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद , थाने का किया घेराव 

अमनौर /सारण 
 पीपल व बरगद के गाड़े  पेड़ को उखाड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया.  हालांकि लोगों ने जबरन उक्त पेड़ को वही रोपा. जहाँ एक पक्ष के लोगों ने उक्त ब्रम्हस्थान पर लम्बे समय से पुजा पाठ करने की बात करने की बात करते हुए अपना अधिकार जमा रहे हैं. वहीं दुसरे पक्ष के लोगों ने उक्त विवादित जमीन पर कोई नया काम नहीं होने देने की बात पर अड़े हुए हैं. दोनों पक्षों के बीच बढ़ते  तनाव को लेकर दो पक्षों ने अमनौर थाने पहुंच अपनी – अपनी मांगो के साथ थाने का घेराव कर दिया. सैकड़ों की संख्या में थाने  पहुंचे ग्रामीणों को देख अमनौर पुलिस संयम बरतते हुए. दोनों पक्ष के लोगों को सात- आठ घंटों की मशक्कत के बाद  समझा बुझा कर शांत कराया. मालूम हो कि अमनौर थाना क्षेत्र के बान्दे गांव में गैर मजरुआ जमीन है जो ब्रह्मस्थान के नाम पर वर्षो से वहां पुजा करते आ रहे हैं. लेकिन उक्त जमीन पर दुसरे पक्ष के लोग भी अपना अधिकार जता रहे हैं. जहाँ इसको लेकर कई बार दोनों पक्षों में विवाद होने की घटनाएं घट चुकी है. इसके पूर्व भी हुए विवाद में मढौरा एसडीओ ने पहल कर दोनों पक्षों के बीच एक मसौदा तैयार कर समस्या का समाधान निकाला गया  था.  एक पक्ष द्वारा बताया गया कि उक्त मसौदा में दुसरे पक्ष के लिए चार फीट का रास्ता निकाला गया था. जिस रास्ते में शौचालय की टंकी का निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया गया है. और हमलोगों द्वारा कोई कार्य किया जा रहा है तो वे लोग इसका विरोध करते हैं. अमनौर पुलिस ने उक्त विवादित स्थल पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिया है. थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया उपरोक्त घटना के बाद दो पक्षों में तनाव की स्थिति उत्पन्न गयी थी. दोनों पक्ष के लोगों को आपसी सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है. दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील किया गया है.  अगर कोई कानून अपने हाथ में लेता है तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.  इधर गांव में इस बात को लेकर तनाव बना हुआ है. मढौरा एसडीओ अमनौर थाने पहुंच उक्त घटना की जानकारी ली.