
👉 हजरत कुंवारे पीर र.अलै. का 63 वॉ उर्स पाक सम्पन्न
👉हजारो की संख्या में दोनो समुदायों के लोगों ने की चादरपोसी
परवेज अख्तर/सीवान. जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव स्थित मदरसा इस्लामिया के परिसर में हजरत कुंवारे पीर शाह र.अलै. का 63 वां सलाना उर्सपाक शुक्रवार की रात बड़े धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर हजारों की संख्या में हिंदू व मुस्लिम समुदाय के लोगों ने चादर पोशी कर मन्नतें मांगी. वहीं मदरसा इस्लामिया के 5 बच्चों की दस्तार बंदी हुई. जिनमें क्रमशः उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के मो.साहेब रज़ा, गोपालगंज के मासूम रज़ा, सीवान तेतरिया के सरफराज अली, सीवान लक्ष्मीपुर के जाकिर अली, चांदपाली के शैफ सरवर है. जिन्होंने कुराने हिफ्ज़ मुकम्मल(पूरी) कर ली थी. यह पांचो बच्चे बगैर देखे कुरान शरीफ की तिलावत करेंगे. बतादें कि उक्त मजार शरीफ पर प्रत्येक वर्ष उर्सपाक का आयोजन होता है. इस मौके पर कुरान शरीफ की पढ़ाई कर रहे छात्रों का कोर्स पूरा होने के बाद चादर पोशी के बाद दस्तारबंदी होती है. वहीं दोनों कार्यक्रमों के बाद एक भव्य औलिया-ए-उम्मत कांफ्रेंस का आयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रमों में बिहार के अलावा कई राज्यों से कई नामी गिरामी ओलमा व सोअरा भाग लिये थे. यह कार्यक्रम देर रात्रि तक चलती रही और अहले सुबह सलातो सलाम के बाद कॉन्फ्रेंस की समाप्ति हुयी. आयोजित कॉन्फ्रेंस में रात भर श्रद्धालु गोता लगाते रहे. भागलपुर से आये शायर अजमत रज़ा की सुरीली आवाज में नाते पाक के चंद आसार सुनकर सबका दिल बाग-बाग हो गया. वहीं नेपाल से आये मशहूर शायर नूरो कमर के नातिया कलाम सुनकर सबका दिल मचल उठा. वहीं कोलकाता से आये ओलमा कारी नेसार अहमद की तकरीर सुनकर सबके रौंगटे खड़े हो गए. उन्होंने वर्तमान समय के चल रही हालात पर चर्चा की. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कन्नौज से तसरीफ लाये खतिबे हिंदुस्तान आशिफ रज़ा नूरी ने इस्लाम व कुरान के बारे में लोगों को बताया. इसके अलावा कई ओलमा व सोअराओं ने भाग लिया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में तौसीफ अकरम, सेराजुलहक, नसीम अख्तर, शेख सोनू, शमीम अख्तर, झाम अली, शेख नसरुद्दीन, शमीम अख्तर, मौलाना इस्लामुद्दीन, हाफिज सराफत हुसैन, हाफिज इम्तियाज अली, हाफिज कय्यूम, हाफिज कुतबुद्दीन, डॉक्टर तौकीर अहद समेत सभी ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.




Recent Comments