
केरल से विशेष ट्रेन से छपरा जं. पर पहुंचे 1345 प्रवासियों का जत्था,सारण के 47 प्रवासी थे शामिल
छपरा । बुधवार को केरल के कन्नानोर से 1345 प्रवासियों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन छपरा जं. आयी। छपरा जं. पर जिलास्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा ट्रेन से आये श्रमिक बंधुओं की आगवानी की गयी। इसके बाद बारी-बारी से लोगों के उतरने का सिलसिला शुरू हुआ। सभी ने प्रक्रियाओं का समुचित रूप से पालन किया। प्लेटफार्म पर हीं उनके बैग या थैले को सैनिटाइज किया गया। इसके लिए टीम लगी हुयी थी। प्लेटफार्म से बाहर निकलने पर सभी की स्क्रीनिंग की गयी जिसके लिए 18 काउण्टर बनाये गये थे और सभी काउण्टर पर दो-दो प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मी लगाये गये थे। इसके बाद सभी लोगों को जिला प्रशासन द्वारा तैयार कराये गये फुड पैकेट्स और पानी का बोतल दिया गया। इस ट्रेन से कुल 335 नन्हे-मुन्हें प्यारे बच्चे भी आयें। बच्चों को अलग से बिस्कीट, टॉफी और कुरकुरे का पैकेट दिया गया, तत्पश्चात लोगों को उनके गंतब्य के जिलों में बसों के माध्यम से भेज दिया गया।प्रशासन ने जं. को फुलों और गुब्बारों से सजाया गया था। प्रवासी यात्री छपरा पहुंच कर काफी खुश दिखे। आगंतुकों के द्वारा यहॉ की गयी व्यवस्था को काफी अच्छा बताया गया। छपरा जं. पर प्रशासनिक पदाधिकारियों की टीम भी उप विकास आयुक्त अमित कुमार के नेतृत्व में पर्यवेक्षण का कार्य कर रही थी। इस टीम में निदेशक, डीआरडीए सुनिल कुमार पाण्डेय, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रजनीष कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह एवं डीसीएलआर, सदर, संजय कुमार शामिल थे। छपरा जं. पर सिविल सर्जन के नेतृत्व में पूरी मेडिकल टीम आने वोले प्रवासियों के स्वास्थ्य परीक्षण में लगी हुयी थी। सिविल सर्जन मधेश्वर झा के साथ डीआईओ एवं डीपीएम, जिला मूल्याकंन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी भानू शर्मा लागातार स्टेशन पर चौकसी वरत रहे थे। जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में परिवहन विभाग के कर्मी लोगों को बसों पर बैठाकर उनसे संबंधित जिलों के लिए प्रस्थान कराना सुनिश्चित कर रहे थे। आज आनेवालों में 1298 प्रवासी बिहार के अन्य जिलों के थे, जबकि 47 प्रवासी सारण जिले के थे।




Recent Comments