दैनिक खोज खबर/मशरक नगर पंचायत एवं प्रखंड क्षेत्र के 2026 के बिहार बोर्ड की 10वीं बोर्ड का रिजल्ट में इस वर्ष घोषित परीक्षा परिणाम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालें दर्जनों छात्रों को सम्मानित किया गया। मशरक थाना के पीछे मिशन क्लासेज में आयोजित एक समारोह में जिले के टापर सूची में सामिल 472अंक प्राप्त करने वाले छात्र विवेक कुमार को साइकिल, दिवाल घरी, मेडल आदि से सम्मानित किया गया।

निदेशक धर्मेन्द्र कुमार गांधी सर के अध्यक्षता में आयोजित समारोह मुख्य अतिथि विक्की कुमार एवं मुन्ना कुमार ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में परचम लहराने वाले छात्र विवेक कुमार, रामु कुमार, वर्षा कुमार आयुश कुमार, अमृता कुमारी, आदित्य कुमार, शुभम कुमार, प्रितम कुमार, मोहित कुमार सिंह दर्जनों छात्रों को सम्मानित किया गया। मौके पर अशोक प्र रस्तोगी, बबलु रस्तोगी, संजय राय, दिलीप मांझी, चंदन कुमार मुख्य थे। समारोह में आये अतिथियों को भी सम्मानित किया गया। निदेशक धर्मेन्द्र कुमार गांधी ने कहा कि इस संस्था में पढ़ने वाले छात्र विवेक कुमार ने आज जिले के टापर सूची में शामिल हो कर जहां इस संस्था एवं परिवार का नाम बढ़ाया है वहीं क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है।