•मोतिहारी: हरदिया चौक के पास ट्रैक्टर की ठोकर से एक बाइक सवार नामित सिंह गंभीर रुप से जख्मी

✍”दैनिक खोज खबर” ऑन-लाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल सेन्ट्रल डेस्क:-मोतिहारी: अरेराज-गोविदगंज रोड स्थित हरदिया चौक के पास शनिवार की देर शाम ट्रैक्टर की ठोकर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस के सहयोग से उसे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक मझौलिया थाना क्षेत्र के बखरिया गांव निवासी नामित सिंह बताया गया है।
वह बाइक से अरेराज की ओर आ रहा था। उसी क्रम में ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भागने लगा, जिसे ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुष्टि गो¨वदगंज इंस्पेक्टर राजीव कुमार एवं ओपी अध्यक्ष अशोक कुमार ने की है।




Recent Comments