मोतिहारी: दरपा थाना के रामपुर गांव में मारपीट के दौरान चाकू से भी वार किया हालात गंभीर

मोतिहारी: जिले के दरपा थाना के रामपुर गांव में रविवार को बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर हुए मारपीट में दो लोग जख्मी हो गए। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस सिलसिले में जख्मी हीरामती देवी ने नगर थाना की पुलिस को दिए आवेदन देकर कहा है कि उसका बच्चा व पड़ोसी सुरेश मुखिया के बच्चे के साथ खेल रहा था। खेल-खेल में दोनों बच्चों के बीच विवाद हो गया।
इसकी बाबत जब पूछताछ करने गई तो मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी गई। मुझे बचाने आए मेरे पति रामजगत मुखिया भी जख्मी हो गए। पीड़ित महिला ने मामले में सुरेश मुखिया, जितेन्द्र मुखिया, लखींद्र मुखिया व प्रमिला देवी को आरोपित किया है। पुलिस को बताया है कि सभी ने मारपीट के दौरान चाकू से भी वार किया है। नगर पुलिस ने इस घटना की जानकारी दरपा पुलिस को भेजी है।




Recent Comments