Θ बेतिया: पश्चिम चम्पारण के TET/STET शिक्षक व सभी TET/STET शिक्षक संघ न्यायिक लड़ाई हेतू हुए एकजुट। सबने मिलकर सर्वसम्मति से लिया ऐतिहासिक निर्णय

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार :-दिनांक 04/02/18 रविवार को बेत्तिया के सागर पोखरा स्थित शिव मंदिर प्रांगण में TET STET शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत हुई जिसमें TET STET शिक्षकों के हितार्थ समान काम समान वेतन, सहायक शिक्षक का दर्जा सहित विभिन्न न्यायोचित न्यायिक लड़ाई शुरू से लड़ने वाले पेटिशनर (संघ) को ही एक मंच से एकजुटता के साथ सुप्रीमकोर्ट में तन-मन-धन की मजबूती से सहयोग समर्थन करने हेतू विचार विमर्श किया गया जिसमें भारी संख्या में TET STET शिक्षक एवं संघ के प्रतिनिधि लोग उपस्थित हुए।
पश्चिम चम्पारण में सभी TET STET शिक्षक एवं उनके संघ के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि अलग थलग रहने से सरकार हमें उपेक्षित कर रही है जबकि हम TET शिक्षक RTE के मानक को पूरा करते हैं फिर भी सरकार हमारे संवैधानिक अधिकार का असंवैधानिक तरीके बीच के रास्ते से दमन करना चाह रही है जो न्यायसंगत नहीं है।
उपस्थित सभी शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि – ” न्याय में कानून का रास्ता होता है बीच का नहीं। सरकार की उपेक्षित नीति हमें स्वीकार नहीं। सभी TET शिक्षक संघ के प्रतिनिधि व पदाधिकारियों ने सभी शिक्षकों से एकजुट होकर एक मंच से न्यायिक संघर्ष जारी रखने की बात कहीं एवं तन मन धन से अपेक्षित सहयोग समर्थन करने की अपील भी की ।
शिक्षकों ने कहा अलग थलग रहने से हम और हमारी लड़ाई कमजोर हो रही जिसका खामियाजा हमें और हमारे आने वाली पीढ़ी को ही भुगतना पड़ेगा इसलिए भविष्य के लिए आज संवारे।
सब ईगो अहंकार द्वेष राजनीति रिएक्शन दूर फेंक कर सिर्फ RTE के अनुरूप सहायक शिक्षक का दर्जा, समान काम समान वेतन मामले को ही प्राथमिकता देनी है तथा इसके लिए सुप्रीमकोर्ट में TET STET के पेटिशनर (संघ) को मजबूती देने की आवश्यकता पर बल दिया गया। यह भी कहा गया कि अब TET शिक्षक उनके किसी झांसे में आने वाले नही हैं, हमें अपना घर मजबूत करना है ताकि हमारी जीत और भी शानदार तरीके से हो।
इस एकता के मुहिम में जो भी बाधक बनेगा शिक्षक उसका उसका बहिष्कार करेंगे। मौके पर TET STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट से जिला महासचिव राजेश कुमार राय, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार ‘राउत’, TSUNSS से जिलाध्यक्ष राहुल राज, उपाध्यक्ष उपेंद्र कुमार, TSUNSS गोपगुट के राज्य कार्यकारिणी सदस्य मोo औरंगजेब राजा, प्रस्तावक TET शिक्षक अशोक कुमार चौधरी, लालू मिश्र, नीप्पु राय, अमित कुमार सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहें।




Recent Comments