उन्नाव (उ.प्र) ऋतुराज क्रिकेट टूर्नामेंट ललगंजा का फाइनल मैच के साथ समापन

न्यूज इनपुट जितेंद्र यादव बिघापुर उन्नाव (उ.प्र.):-दिनांक 31/12/2017 को सुरू हुए क्रिकेट टूर्नामेंट जिसमें क्षेत्र की दर्जनों टीमे बारा, ऊंचागांव, दीनाखेड़ा, परौरी, गाई, दयालगंज ने भाग लिया था जिसमें आज मकरसंक्रांति के दिन मुख्य अतिथि अनुराग सिंह पुत्र भगवती सिंह विशारद ने गाई व दयालगंज दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय कराके फाइनल मुकसबला आरम्भ करवाया।

20 ओवर के इस मुकाबले में दयालगंज की टीम ने टॉस जीत कर पंकज व रिशू यादव की बेहतरीन बल्लेबाजी की वजह से गाई को 124 रन का लक्ष्य दिया था जिसमे गाई की टीम मात्र 90 रन ही बना सकी।

पंकज को मैन आफ द सीरीज घोसित किया गया इस तरह से दयालगंज की टीम ने जीत का सेहरा अपने सर पे बंधा

टूर्नामेंट के आयोजक रामकुमार यादव ने आये सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा इस टूर्नामेंट का सफ़ल संचालन – अजब सिंह, तेजबहादुर, अशोक, संदीप, प्रदीप, पंकज, आदि को बधाई दी ।