हद है रे भाई !!! महज 4 दिन भी नही टिक सका एकमा मांझी रोड
विनीत कुमार, एकमा
अब इससे हास्यास्पद व दुर्भाग्यपूर्ण तो कुछ नही हो सकता। आमजनों के अरमानों पर कैसे पानी फेरा जा रहा है और कैसी गुणवत्ता वाली सड़क बनाई जा रही है ये उसकी एक बानगी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एकमा आगमन को ले बीते रविवार को ही जिस एकमा मांझी रोड को पिच किया गया था वह मंगलवार को ही भरभरा उठा था। पूरे सड़क पर पतली गिट्टी दिख रही थी जबकि जामा मस्जिद के निकट तो नीचे की पुरानी सतह दिखने लगी थी।
इससे सम्बन्धित खबर “दैनिक खोज खबर” वेब पोर्टल ने चलाया। अब इस सड़क को झाड़ू मारकर साफ किया जा रहा है।

हमने तो पहले ही आशंका जताई थी कि क्या ऐसी सड़क मुख्यमंत्री के आने तक भी चलेगी या नही। और हुआ भी वही, एकमा मांझी रोड दम तोड़ रहा है और इसके साथ टूट रहे हैं लोगों के अरमान जो लोगों ने विकास पुरुष नीतीश कुमार के एकमा आगमन को ले संजोए थे।
अब आगे क्या होगा पता नही मगर फिलहाल तो मुख्यमंत्री के एकमा आगमन में अभी 7 दिन का समय शेष है।

मांझी रोड को झाडू से बहार बहारकर साफ किया जा रहा है। आशा है कि फिर इस सड़क की मरम्मत होगी लेकिन फिर ये सड़क कब तक चलेगी पता नही।
सड़क पर काम कर रहे मजदूरों से जब पूछा गया कि सड़क निर्माण से जुड़े ठेकेदार कहा है तो मजदूरों ने बताया कि मालिक डेरा पर हैं और उनका नम्बर हमारे पास है।




Recent Comments