♨सीवान : सावन   की दूसरी सोमवारी को उमड़ा शिव भक्तो का सैलाब 
✍दैनिक खोज खबर के लिए सीवान से रोहित सिंह परमार 

( बाबा महेंद्रानाथ धाम में उमड़ा शिव भक्तो की भीड़ )
👉 बाबा महेंद्रानाथ धाम व सोहगरा धाम मे रहा सर्वाधिक भीड़ 
👉 मेले के रूप मे तब्दील हुए सभी शिवालय 

( महेंद्रा के कमलदाह सरोवर मे स्नान करते श्रद्धालु )
🔴 सावन की दूसरी सोमवारी को ले शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया, साथ ही पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर म मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया था। सावन की दूसरी सोमवारी को सुबह से सिसवन प्रखंड के महेन्द्रार स्थित बाबा महेंद्रानाथ धाम, गुठनी प्रखंड के सोहगरा स्थित बाबा हंसनाथ धाम, सीवान नगर के महादेवा स्थित पौराणिक शिव मंदिरों में सुबह से ही हर-हर महादेव व जय शिव की जयघोष करते शिव भक्तो का हुजूम उमड़ने लगा था ।ग्रामीण अंचलो के   शिव मंदिरों में  सुबह से ही  चहल-पहल शुरू हो  गया था ।श्रद्धालुओं मंदिरों मे पहुंच कर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना  कर रहे थे ।

( मेले मे खरीदारी करती महिलाएं )
👉 मंदिर परिसर मे लगा मेला: सावन के सोमवार को लेकर लगभग सभी शिवालयों का परिसर मेले के रूप में प्रवर्तित हो चुका है। मंदिर के पास ही पूजन सामग्री की अस्थायी दुकानें सजी हुई थीं। यही नही इन दुकानों पर महिलाओ के श्रृंगार के सामग्री सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं भी मिल रही है ।