( रक्तदान करते राकेश सहाय )




💢 केक काट कर व दोस्तो को पाटी देकर शादी की सालगिरह मनाने की बात तो आपने हमेशा सुनी और देखी होगी । लेकिन सीवान में कुछ युवाओ के पहल पर एक नई परम्परा की शुरुआत हो चुकी है । अब सीवान के युवा अपना जन्मदिन हो या फिर शादी की सालगिरह । वे पहले की तरह केक काटने व दोस्तो के बीच मौज-मस्ती करने या पाटी देने से पहले मानवता की सेवा के लिए एक नई पहल की शुरुआत किए है । सीवान के यह युवा अपनी शादी की सालगिरह हो या फिर जन्मदिन, सबसे पहले ये सीवान सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक जाकर एक यूनिट रक्तदान करते है फिर उसके बाद पाटी करते है । यह नई शुरुआत सीवान ब्लड डोनर क्लब के पहल पर शुरू हुई है । गौरतलब हो कि क्लब के संयोजक नीलेश वर्मा नील की पिछले आठ दिसंबर को शादी की सालगिरह थी और उन्होंने अपना रक्तदान कर के इस नई परम्परा की शुरुआत किया । नीलेश वर्मा नील के द्वारा किए गए इस नई शुरुआत को क्लब के सदस्यों ने पुरजोर समर्थन करते हुए, इस परम्परा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया । सोमवार को क्लब के एक और वरिष्ठ व सीवान सिसवन ढाला के पास किरानी बाबू के हाता में रहने वाले व पेसे से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव राकेश सहाय ने इस परम्परा को आगे बढ़ाते हुए अपनी शादी के सालगिरह के मौके पर रक्तदान कर के एक मिशाल प्रस्तुत किया । इस मौके पर क्लब के संयोजक नीलेश वर्मा नील,  पंकज गुप्ता,धर्मेंद्र पर्वत,राजेश प्रसाद आदि लोग मौजूद थें।