मशरक(सारण)मशरक प्रखंड मुख्यालय अवस्थित सिद्धिदात्री मंदिर के सामने बुधवार की शाम अचानक एक सूखा पेड़ दुकान के उपर गिर गया जिससे दुकान के बाहर बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चा यादव डोईला निवासी की दुर्गा मंदिर के सामने जिला परिषद मार्केट में जेनरल स्टोर की दुकान है वही जिला परिषद के जमीन पर सूखा नीम का विशाल पेड़ है ।जिसमें से आज एक मोटा डाल टूट कर दुकान के बाहर बैठा सूरज कुमार भगत (18वर्ष) पिता शिव कुमार भगत गाव-बहरौली निवासी के उपर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे इलाज के लिए निजी क्लिनिक में ले जाया गया। वही इलाज के दौरान परिजनो ने बताया कि युवक का कमर टूट गया है।