सारण :24 अप्रैल से करेगें अनिश्चित कालीन हड़ताल
मढ़ौरा सारण प्रखंड क्षेत्र के आंगनवाड़ी सेविका /सेविकाओं ने बाल विकास परियोजना कार्यालय के समीप एक बैठक कर 24 अप्रैल से होने वाली अनिश्चित कालीन हड़ताल को सफल बनाने की चर्चा की। मढ़ौरा प्रखण्ड सेविका संघ की अध्यक्षया वेणु मीनाक्षी के नेतृत्व में एकजुट होकर सभी उपस्थित सेविकाओं ने अपने विचार रखे।
मढ़ौरा में 24 अप्रैल से होने वाली हड़ताल की जानकारी सारण महासचिव ललिता सिंह द्वारा सभी पदाधिकारियों को आवेदन देकर किया गया। अपनी सोलह सूत्री मांगों की पूर्ति हेतु सभी आंगनवाड़ी सेविका सहायिका हड़ताल करेगी।
आंगनवाड़ी सेविका सहायिका को सरकारी कर्मी का दर्जा मिले, तथा जब तक सरकारी कर्मी का दर्जा न मिले उन्हें तबतक न्यूनतम वेतन 18,000 वेतन देने के साथ ही गोवा तथा अन्य राज्य सरकारों की तरह अतिरिक्त प्रोत्साहन भत्ता देने ,जैसे 16 सूत्री मांगों पर चर्चा हुई। इस बैठक दर्जनों सेविका सहायिका मौजूद थी।





Recent Comments