सारण : विधायक ने किया पीसीसी सड़क का उद्धाटन

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण अमनौर /सारण :-मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना के तहत अमनौर – भेल्दी मुख्य सड़क से चक्रधर सिंह के घर तक पीसीसी सड़क का उद्धाटन शनिवार को स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने किया.
लगभग 58.64 लाख रुपये की लागत से बन कर तैयार सड़क की लम्बाई 800 मीटर तक का बताया गया है. उक्त मौके पर उक्त मौके पर भाजपा नेता सुदीश सिंह , संजीव सिंह , निर्मल पांडेय , मुखिया प्रतिनिधि बसंत सिंह , रामेश्वर सिंह , पवन सिंह, संतोष सिंह संवेदक अवनीश कुमार साहु आदि लोग उपस्थित थे.




Recent Comments