मांझी। सरस्वती पूजा तथा होली पर्व के मद्देनजर मांझी थाना पुलिस ने 129 लोगो के विरुद्ध 107 की निषेधात्मक कारवाई की है। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर पर्व के पूर्व शांति ब्यवस्था बहाल रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा निरोधात्मक कारवाई की जा रही है।