सारण :तरैया में छठ पर्व पर विद्यालय के बच्चों ने चलाया स्वछता अभियान और बनाया रंगोली
दैनिक खोज खबर डेस्क 
तरैया
लोकआस्था का पर्व छठ को लेकर प्रखण्ड के न्यू एसएसबी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्वछता अभियान के तहत अपने क्षेत्र के छठ घाटों सहित मुख्य सड़कों की सफाई किया तथा विद्यालय परिसर से लेकर मुख्य सड़कों पर रंगोली बनाया।

छात्रा आँचल, जुली,सिमरन,शाहनाज प्रवीण,ज्योति,रूबी,खुशनेहा,आयुषी,आल्या, अभिषेक,विकास,अजित,हिमांशु आदि ने सड़को पर रंगोली बनाई।उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक झुनझुन प्रसाद,शिक्षक दिलीप कुमार शर्मा,मुकेश पाल, गुड्डू कुमार,अशोक सिंह,अर्चना सिंह,मोनी कुमारी आदि थे।
न्यूज़ इनपुट -राणा प्रताप सिंह , तरैया