जिला जन अभाव अभियोग समिति की बैठक में 9 मामलों का हुआ निस्तारण
आज़ाद नेब
भीलवाड़ा ,13 अप्रैल। जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलेक्टर श्री महावीर प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई जिसमें 9 मामलों का निस्तारण किया गया । अभाव अभियोग समिति की बैठक में आज 25 मामले प्रस्तुत किए गए। जिला कलेक्टर ने प्रत्येक मामले पर सुनवाई करते हुए 9 मामलो का निस्तारण किया तथा अन्य मामलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। जिला कलेक्टर ने शेष मामलों में आवश्यक जांच कर अगली बैठक में निस्तारण के  निर्देश प्रदान किए ।बैठक में लीला पत्नी बंसी लाल बेरवा को अपने पति की मृत्यु होने पर राज्य सरकार की ओर से 200000 रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। कंचन देवी कॉलेज के छात्र पंकज वैष्णव को रुकी हुई छात्रवृत्ति भी हाथो-हाथ जारी की गई ।।बैठक में बताया गया कि एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है । जिला कलेक्टर ने अन्य प्रार्थी महिला के मामले में राजलक्ष्मी  बांड की राशि  जारी करने के निर्देश भी प्रदान किए । जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शेष मामलोे के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी प्रदान किए।