बिहार पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण करके रोट्रेक्ट सारणसिटी ने दिया अनूठा संदेश
छपरा : रोट्रेक्ट क्लब अॉफ सारण सिटी के सदस्य रोट्रेक्टर निरव कुमार के जन्मदिन तथा बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर स्थानीय एस के पब्लिक स्कूल नेवाजी टोला में मुख्य अतिथि श्याम बिहारी अग्रवाल ने पौधारोपण करके एक अनुठी मिशाल पेश की।
इस दौरान मुख्य अतिथी सहायक मंडलाध्यक्ष न्यू जनरेशन पीडीआरआर रोटेरियन श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा वर्तमान समय में कई प्रजाति के जीव जंतु एवं वनस्पतियां अर्थात् पेड़ पौधे विलुप्त हो रहे हैं जो प्रकृति के संतुलन के लिए बहुत ही भयावह है ऐसे में मनुष्य होने के नाते हमारी जिम्मेदारी बहुत बढ़ जाती है,अपने आसपास के वनस्पतियों एवं जीव-जंतुओं की रक्षा करने का संकल्प लें। जहाँ भी पौधारोपण हो उसकी सलामती की भी जिम्मेदारी लेनी होगी तभी पौधा पेड़ के रूप में विकसित होगा।
इस दौरान रोट्रेक्ट सारण सिटी के अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, निकुंज कुमार,सुधांशु कुमार कश्यप,निरव कुमार,पंकज कुमार तथा विद्यालय के सहायक निदेशक शुभम कुमार उपस्थित थें।