सारण :काम कराकर मजदूरी नहीं देने को लेकर ठेकेदार के खिलाफ मजदूरों ने थाने पहुंच किया शिकायत

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
अमनौर /सारण
भवन बनाने वाले ठेकेदार द्वारा मजदूरी नहीं देने को लेकर एक दर्जन से अधिक मजदूरों ने अमनौर थाने में पहुंच अपनी शिकायत दर्ज करायी. वहीं ठेकेदार के खिलाफ विरोध जताया. मजदूर बीरेन्द्र राम, मनोज कुमार, सुरेंद्र राम, कुंदन कुमार, रमेश राय, दीनानाथ पंडित, प्रकाश कुमार, शिवनारायण राम, विजय राम, ननक राम, अमरजीत कुमार सिंह, चंदेश्वर राम आदि ने अपने शिकायत में बताया है कि थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी ठेकेदार टूनटून पंडित ने मकान निर्माण में हमसभी से मजदूरी करा लिया. और मजदूरी लगभग एक लाख रुपये से अधिक की राशि नहीं दे रहे हैं. मजदूरी मांगने पर गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देते हैं. आगे मजदूरों ने बताया कि मजदूरी नहीं मिलने के कारण आर्थिक तंगी से पुरा परिवार जुझ रहा है. इधर अमनौर पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा मजदूरों को दिलाया.




Recent Comments