
योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा- बिहार की पानी और जवानी, दोनों का जवाब नहीं
पूर्वी चंपारण दैनिक खोज ख़बर:- चंपारण में योग शिविर में पहुंचे योग गुरु स्वामी रामदेव ने बिहार और चंपारण की तरीफ करते हुए कहा कि – बिहार में अपार संभावनाएं हैं। यहां की पानी और जवानी दोनों का जवाब नहीं है। पूरे देश में बिहार के लोग पुरुषार्थ के लिए जाने जाते हैं।
चंपारण की भूमि की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि देश के कृषि मंत्री चंपारण के लाल हैं। इनका व्यक्तित्व काफी साफ-सुथरा है। ये संत प्रवृति के व्यक्ति हैं और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राधामोहन सिंह को देश के महत्वपूर्ण कृषि मंत्रालय का मंत्री बनाकर चंपारण को सम्मान दिया है। राधामोहन जी हमारे भी मंत्री और हम भी किसान के ही पुत्र हैं। बाद में योगी हैं।
स्वामी रामदेव गुरुवार की सुबह मोतिहारी के गांधी मैदान में चंपारण सत्याग्रह स्मृति वर्ष में आयोजित योग चिकित्सा सह ध्यान शिविर में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आज देश की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष योगी हैं और देश के प्रधानमंत्री योगी है तो ऐसे देश में स्वदेशी का स्थापना हो रही है।
हमारा देश स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद के सत्तर साल तक सनातन परंपरा को लेकर चलता रहा। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह पहली सरकार बनी जिसने न सिर्फ देश में बल्कि पूरे विश्व में सनातन परंपरा को स्थापित किया और उसे उसकी पहचान दिलाई।
यहां के युवाओं ने किसी जमाने में यूपीएससी की परीक्षा में अपनी पहचान ज्यादा संख्या में बनाई। आज भी बना रहे हैं। लेकिन, यह प्रतिशत और बढ़े और बिहार का देश में परचम लहराए इसके लिए बिहार को दोबारा शिक्षा




Recent Comments