लखीमपुर खीरी:बुलाई गयी ज़िला योजना की मीटिंग
हसन आब्दी 
लखीमपुर खीरी 29 जून। जिला मुख्यालय पर जिला योजना की मीटिंग बुलाई गई मीटिंग की मुख्य अतिथि माननीय गुलाब देवी मंत्री व प्रभारी मौजूद रहीं जनपद के माननीय विधायक गण सहित सदस्य जिला योजना के माननीय सदस्यगण प्रमुख गण की मौजूदगी में तमाम विभागों के अधिकारीगण अधूरी तैयारी के कारण संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए जिस पर माननीय मंत्री महोदया काफी नाराज दिखी जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र के कई विभागों की जानकारी चाहीं लेकिन अधिकारी कर्मचारी  मूकदर्शक बने रहे बैठक में सदस्य जिला पंचायत प्रहलाद पटेल प्रदेश सचिव कांग्रेस पार्टी ने माननीय मंत्री महोदया को अवगत कराया कि आज 4 वर्षों से जनपद का किसान बजाज हिंदुस्तान ग्रुप से अपने को ठगा महसूस कर रहा है क्योंकि समय पर भुगतान न होने से किसान अपनी आगामी फसलों की देखभाल नहीं कर पा रहा दूसरी बात माननीय मंत्री महोदय से किसानों की खड़ी फसल चरने के लिए आवारा पशु दर्जनों की संख्या में घूम-घूम कर किसानों की फसलों को नष्ट करने के साथ-साथ किसानों पर पशुओं द्वारा हमला भी हो रहे हैं इसके लिए सरकार को न्याय पंचायत स्तर पर गौशालाओं का निर्माण कराया जाए जिसका सदन ने भी समर्थन किया बैठक में सदस्य योजना सत्य राम वर्मा ,डॉo नरेंद्र सिंह, सुरेश पाल यादव सहित माननीय विधायक रामकुमार वर्मा जी, माननीय विधायक योगेश वर्मा, माननीय विधायक मंजू त्यागी, माननीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, माननीय विधायक सोनू सिंह सहित दर्जनों जनप्रतिनिधिगण व सभी अधिकारी मौजूद रहे जिलाधिकारी महोदय ने सदन को पूरा विश्वास दिलाया की जनता की हर समस्या का निराकरण अधिकारियों द्वारा शीघ्र कराया जाएगा।