सारण :पटाखा जलाने से माना करने पर युवको ने महिला से किया छेड़खानी, पांच के खिलाफ एफ़आईआर
#दैनिक खोज खबर डेस्क
तरैया
थाना क्षेत्र के सरेया रत्नाकर गाँव मे कुछ युवको ने एक महिला के घर पर जबरन पटाखा छोड़ने लगे जब महिला ने विरोध किया तो उसे गंदी-गंदी बाते कहते हुए युवको ने उसके साथ छेड़खानी भी किया।घटना का विरोध करने पर महिला के दिव्यांग ससुर राजेश्वर सिंह को भी युवको मारपीट कर घायल कर दिया।इस संबंध में महिला उक्त गाँव निवासी मुन्ना सिंह की पत्नी मधु देवी ने पाँच युवको पर छेड़खानी और मारपीट करने की प्राथमिकी स्तानीय थाने में दर्ज कराई है।महिला का आरोप है कि उसका पति कमाने के लिए बाहर रहता है।वह घर पर अकेली अपने दिव्यांग ससुर के साथ रहती है।युवको ने जान बूझ कर ऐसा किया है।दर्ज प्राथमिकी में सरेया रत्नाकर गाँव निवासी वीरेंद्र सिंह का नाती भलुआ गाँव निवासी बंटी कुमार,शनि कुमार,प्रदुमन कुमार और रौशन कुमार आदि को अभियुक्त बनाया गया है।थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है।




Recent Comments