नौतन:-एक गिरफ्तार एक फरार

दैनिक खोज खबर संवाददाता नौतन रवीश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट के अनुसार:- स्थानीय थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव के निवासी शिवजी महतो पिता मंकेशर महतो को  77 बोतल लैला शराब के साथ पुलिस ने गुरुवार को संध्या गंडक नदी के निकट से गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने दौरान शिवजी महतो ने बताया कि मैं अपने खेत से आ रहा था तब तक रास्ते मे शिवराजपुर निवासी चुमन राय पिता भैरो राय दो बोरे मे कुछ लिए खड़ा था, बोरे का मुहॅ बंद होने के कारण  मुझे पता नही चला कि बोरे मे क्या रखा है, मुझे जबरन देकर बोला कि यह घर तक ले चलो।

वही थानाध्यक्ष श्री कुन्दन कुमार सिंह ने बताया कि दोनो कारोबारी शिवजी महतो तथा चुमन राय पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमे केवल शिवजी सिंह गिरफ्तार हुए है, जिन्हे जेल भेज दिया गया। तथा चुमन राय की छानबीन चल रही है, उन्हे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा ।।