मुख्यमंत्री के एकमा आगमन को ले वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण
संवाददाता, एकमा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एकमा आगमन को ले डीएम एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने एकमा पहुचकर अब तक की गई तैयारियो का जायजा लिया।
इस दौरान डीआईजी, डीएम व एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने एकमा जज साहब मैदान में बन रहे हेलीपैड के स्थल का भी मुआयना किया। इसके बाद अधिकारियों की टीम ने पक्षी विहार, एकमा नगर पंचायत व गंजपर में भी जाकर स्थिति का जायजा लिया।
एकमा छपरा मुख्य मार्ग पर गंडक विभाग के निरीक्षण भवन में डीआईजी, डीएम व एसपी ने अधिकारियों के साथ बैठक की व उन्हें कई टास्क दिये।
इस दैरान पूर्व मंत्री गौतम सिंह, जदयू नेता शैलेंद्र प्रताप, एकमा बीडीओ अखिलेश कुमार, अंचल अधिकारी पूनम सिन्हा आदि उपस्थित थे।






Recent Comments