मांडलगढ़ पुलिस ने किया श्रमदान
दिलीप मेहता ( Edited by आज़ाद नेब )
मांडलगढ़ 21 मई। जल स्वावलम्बन के तहत आज माडलगढ़ थाने के सोनीयाणा गांव में डीएसपी राजेन्द्रसिंह नैन के नेतृत्व में अल सुबह नाडी में खुदाई कर श्रमदान किया । थाने के जवानो को देखकर ग्रामवासी भी काम में शामिल हो गये । डीएसपी नैन के अनुसार सर्किल के सभी थानो द्धारा ऐसे कार्य किये जायेंगे।