जमीनी विवाद को ले जलायी झोपड़ी

परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन. थाना क्षेत्र के सरहरा गांव के तीन नामजद लोगों ने एक महिला की झोपड़ी जला दी व बीस हजार छीन लिया. इस मामले में सैचानी गांव निवासी छोटेलाल की पत्नी माया देवी ने सिसवन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जाता है. इस मामले में सरहारा निवासी डॉक्टर सिंह, अशोक सिंह व सरल सिंह को नामजद किए गए हैं.
—————