शाहपुरा पंचायत समिति सदस्य संख्या 7 के लिए 57.22 प्रतिशत मतदान
आजाद नेब भीलवाडा 26 मार्च । जिले की शाहपुरा पंचायत समिति के सदस्य संख्या 7 के लिए रविवार को हुए मतदान में 57.22 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। मतदान शांतिपूर्वक रहा। जिला निर्वाचन अधिकारी् महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि शाहपुरा पंचायत समिति के निर्वाचन क्षेत्रा सं. 7 (ग्राम पंचायत लुलास, भोजपुर एवं ईटमारिया) के सदस्य पद हेतु आज हुए निर्वाचन में 57.22 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
28 मार्च को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी उपखण्ड अधिकारी शाहपुरा द्वारा मतगणना कर परिणाम घोषित किया जायेगा। रविवार को हुए माण्डल पंचायत समिति के 2 वार्ड पंचों के लिए मतदान में सिडियास ग्राम पंचायत के वार्ड सं. 7 के पंच पद पर लालीदेवी वैष्णव तथा ग्राम पंचायत जोरावरपुरा के वार्ड सं. 3 के पंच पद पर मोहन सिंह निर्वाचित घोषित किये।




Recent Comments