भूमि बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद,चाचा ने भतीजे पर किया फायर
फ़िरोज़ खान
दैनिक खोज खबर”सीसवाली 3 जुलाई । थाना क्षेत्र के भेरूजी मुण्डली गांव में दोनों भाइयों में भूमि के बंटवारे को लेकर विवाद के चलते चाचा ने भतीजे पर रविवार को दोपहर 12 बजे करीब पिस्टल से फायर कर दिया । थानाधिकारी एस एन सिंह ने बताया कि मोनू पुत्र नरोत्तम मीणा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि में घर पर चौक में स्नान कर रहा था कि हाथ मे चाचा राधेस्याम पिस्टल लेकर आया और मेरे ऊपर फायर कर दिया । मेने अपनी जान कूलर के पीछे घुसकर बचाई गोली मोटरसाइकिल की टंकी पर लगी । जो छेद कर ती हुई निकल गयी ।  और वह फरार हो गया । इससे घर मे सन्नटा छा गया । और डर की वजह से पुलिस को सूचना नही दी । शाम को 7 बजे करीब पुलिस थाने पहुंचा और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने आरोपी चाचा राधेस्याम को सोमवार को गिरप्तार कर लिया है । इसको मंगलवार को संबधित न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया जावेगा ।
भूमि विवाद को लेकर किया फायर
भेरूजी मुण्डली निवासी राधेश्याम मीणा व नरोत्तम मीणा दोनो भाइयों में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था । इसको लेकर भतीजे पर चाचा ने फायर कर दिया । गोली मोटरसाइकिल की टँकी पर लगी नही तो बड़ी घटना घटित हो सकती थी । 
पुलिस ने समय पर नही दी जानकारी
सीसवाली पुलिस ने  समय पर नही दी जानकारी जबकि घटना दोपहर 12 बजे की है । और थानाधिकारी का कहना है कि हमे भी शाम को फरियादी थाने पर आया तब मिली जानकारी । उसके बाद घटना स्थल चले गए और कार्यवाही में व्यस्त होने के कारण जानकारी नही दे पाए ।