बेतिया – बगहा:– मित्र देश नेपाल के नवल परासी जिला अंतर्गत गुदरिया गांव में लक्ष्मी पूजा
न्यूज़ इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार:–
दीपावली के मौके पर आयोजित देवी जागरण कार्यक्रम में सीधे साधे भोले भाले ग्रामीण भक्तों ने भक्तिमय कार्यक्रम में भरपूर उत्साह दिखाया l नवोदित कलाकारों को भी स्वरांजलि लोक कला संस्कृति संस्थान के बैनर तले भजन प्रस्तुत करने का मौका दिया गया l इस मौके पर गायिका आशा साहू ने अपने एल्बम के भजनों को मनमोहक अंदाज में प्रस्तुत किया l नायिका कुमारी संगीता की प्रस्तुति पर बार-बार तालियां बजती रही l गायक धर्मराज शर्मा गायक गोविंद गौतम गायक सोनू कुमार गायक ललन बिहारी व्यास गायक समाजसेवी संगीत आनंद संतोष कुमार मोहन पंडित राम नारायण प्रसाद अनमोल कुमार करण भोजपुरिया गायक लेखक दिलीप रौनियार राम प्रसाद अखिलेश साह अनीता देवी एवं शिवचंद्र शर्मा की भूमिका सराहनीय रही l चर्चित कलाकार डी आनंद ने मधुर हिंदी भोजपुरी और नेपाली भजनों के माध्यम से लक्ष्मी पूजा के महत्व को बताया l लक्ष्मी पूजा समिति के अध्यक्ष गांव के प्रधान श्री प्रेमचंद गुप्ता शारदा जयसवाल लोरिक प्रसाद जोखू हरिजन उमेश कुमार एवं राजकुमार की भूमिका सराहनीय रही l स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा श्री प्रेमचंद गुप्ता प्रधान को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया धन्यवाद ज्ञापन शारदा जायसवाल ने किया ।




Recent Comments