बेतिया – बगहा:– पटाखा छोड़ने के विवाद में हुई मारपीट 
न्यूज़ इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार:– 
लौकरिया थाना क्षेत्र में नयागांव रामपुर निवासिनी   गुलायची देवी पति ललन साह ने थाने में लिखित आवेदन देकर  साधु यादव,बाबुनन्द यादव,उमेश यादव आदि पर आरोप लगायी है कि मेरा लड़का अपने दरवाजे पर पटाखा छोड़ रहा था तो उक्त लोगो ने गाली -ग्लौज करने लगे ,मैं गाली देने से मना कर रही थी तो मुझे मार पीट करने लगे और मेरे गले से सोने का चैन  छीन लिए ।लौकरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस जाँच -पड़ताल कर रही है  ।दोषियों पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।