बाढ़ पीड़ितो को त्योहारों के मौके पर भी नहीं मिला आपदा सहायता राशि, जदयू नेता ने प्रशासन से किया शिकायत
#प्रशासन ने कार्य शिथिलता के लिये बैंक प्रबंधन को लगाई फटकार 
#दैनिक खोज खबर डेस्क 

तरैया (सारण)
दुर्गापूजा और दीपावली के अवसर पर भी बाढ़ पीड़ितों को आपदा अनुदान राशि नही मिलने से नाराज जदयू नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह प्रखण्ड मुख्यालय पहुँच बीडीओ से मुलाकात किया।और जीआर के बारे में चर्चा किया।बीडीओ ने सीओ से बात किया तो सीओ ने कहा कि जीआर राशि बैंको में भेज दी गई है।अब बैंको को लाभुकों के खाते में स्थान्तरित करना है।लेकिन बैंक सूची लेकर रखे है और राशि लाभुकों के खाते में नही भेज रहे है।

इस संबंध में जदयू नेता ने मोबाइल पर एसडीओ और डीएम से बात किया।और एसबीआई शाखा प्रबंधक की खिंचाई की गई। छठ के पूर्व शीघ्र जीआर की राशि लाभुकों के खाते में भेजने की बात कही गयी।बीडीओ राकेश कुमार सिंह और जदयू नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बैंक कार्यालय पहुँचकर शीघ्र राशि लाभुकों के खाते में भेजने का निर्देश शाखा प्रबंधक को दिया।एसबीआई के लेखपाल रविन्द्र कुमार ने बताया कि छपरा मुख्य शाखा से राशि का स्थान्तरण किये जाना है।डीएम ने फोन पर तीन दिनों के अंदर राशि स्थान्तरण करने का निर्देश बैंककर्मियो को दिया।

उक्त मौके  पर तरैया मुखिया प्रतिनिधि विनोद मांझी,अशोक पाठक,चंदेश्वर राम,सरेया रत्नाकर मुखिया संजीव कुमार सिंह आदि थे।