
एकमा : एकमा थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में अपराधियों ने एक व्यवसाई को गोली मारकर घायल कर दिया। एकमा बाजार में यह घटना संध्या के समय हुई जब व्यवसाई संजय कुमार चौरसिया अपने दुकान पर कार्य कर रहे थे। तभी अपराधियो ने उनपर गोली चलाई। गोली लगने के बाद भी संजय चौरसिया ने हिम्मत दिखाते हुए एक अपराधी को पकड़ लिया व उससे उलझ गए। इस दौरान बाजार के युवकों ने उक्त अपराधी को पकड़ लिया व जमकर पीटा।
घटना की सूचना पर पहुँची एकमा थाना पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
वहीं घायल व्यवसाई संजय कुमार चौरसिया को बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया गया है।
एकमा बाजार के व्यवसायियों ने कहा कि सूचना देने के बाद भी पुलिस समय से नही पहुँची।
अपराधियों ने व्यवसाई को गोली किस कारण से मारी है इसकी जानकारी नही मिल सकी है लेकिन स्थानीय लोग इसे रंगदारी मांगे जाने का मामला बता रहे हैं।
एकमा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है वहीं बीच बाजार में व्यवसाई को गोली मारे जाने की घटना से बाजार के व्यवसाई सहम गए हैं।




Recent Comments