
दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

#हेमन्त कुमार/मांझागढ़ (गोपालगंज):
दुर्गा पूजा को लेकर मांझा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी अदित्य कुमार दास ने की। वही बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक गाना नही बजाना है। वही किसी भी प्रकार के डीजे भी नहीं रहेगा। अगर कही भी आपत्तिजनक गाना बजाया गया। तो उस दुर्गापूजा के लाइसेंसधारि पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वही सभी जगह दण्डाधिकारी तैनात रहेंगे। किसी प्रकार की कोई बात होती है । तो तुरंत करवाई की जाएगी तथा 22 अक्तूवर तक विसर्जन करने का भी निर्देश दिया गया तथा मूर्ति विसर्जन के समय किसी के डूबने से गोताखोर की आवश्यकता है। तो थाना को तुरंत सूचना दे ताकि गोताखोर की व्यवस्था पहले ही कर ली जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से मुखिया अशोक कुमार, संजय सिंह, प्रेम गुप्ता, सरपंच प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, भजपा नेता मनोज कुमार श्रीवास्तव, राजद नेता शयामबहादुर यादव, महमद अब्दुल कुदुश, जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष अमरेन्द्र बारी, उप प्रमुख ब्रज भूषण यादव, समाजिक कार्य कर्ता छोटेलाल चौधरी तथा अंचल पदाधिकारी आदित्य कुमार दास प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी वेद प्रकाश सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।




Recent Comments