सदर मे पंचायत समिति की बैठक मे नल-जल योजना , वृद्धावस्था पेंसन , जनवितरण के उठे मुद्दे

डोरीगंज /सारण -:
“””””””””””
सदर प्रखंड मुख्यालय स्थित आरसेटी भवन में प्रखंड प्रमुख विद्या देवी व उप प्रमुख सोनू सिह की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक संपन्न हुई।

जिसमे मुख्य रूप से लाभुको के लंबित वृद्धा पेंशन राशि का शीघ्र भुगतान , कृषि, स्वास्थ्य आँगनवाड़ी, नलजल योजना शौचालय, शिक्षा, जनवितरण प्रणाली, मनरेगा व समाज कल्याण से संबंधित बिंदुओं पर उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियो ने खुलकर अपने विचार रखे ।
बैठक की शुरूआत गत बैठक में सदस्यों द्वारा लाये गये प्रस्तावों की समीक्षा से हुई, जिसमें शेरपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेन्द्र राय के द्वारा राशि के अभाव मे पंचायत के विकास कार्यो का ठप्प हो जाना तथा मनरेगा की योजनाओ के क्रियान्वयन के लिए अभी तक पंचायत मे मेटेरियल का उपलब्ध नही होना खासतौर पर मुद्दे उठाए गए जिसके साथ जननी सुरक्षा योजना, सीडीपीओ द्वारा जांच किए गए आंगनबाड़ी केन्द्रों, वृद्धापेंशन व कबीर अंत्योष्ठि की सूची मांगी गई। साथ ही पंचायत सचिवों को मुख्यालय में रहने का निर्देश दिए जाने की मांग भी सदन के पटल पर रखा गया ।
वही मुसेपुर पंचायत के मुखिया मुन्ना कुमार ने पंचायत मे नलजल योजना पर गंभीर सवाल उठाया कहा कि पंचायत मे नलजल योजना की बोरिग का निर्माण तो करा दिया गया किन्तु इसके लिए पहले वहाँ बिजली का कोई स्त्रोत नही देखा गया ऐसे मे इस योजना का मेरे पंचायत मे क्या औचित्य जिसकी व्यवस्था शीघ्र कराए जाने की बात बीडीओ रमण कुमार ने कही साथ
ही वर्ष 2014 से लंबित कन्या विवाह योजना एवं कबीर अत्येष्टि की राशि उपलब्ध नही होने की भी बात मुखिया के द्वारा उठाई गई वही विष्णुपुरा पंचायत की मुखिया सरिता सिंह के द्वारा पंचायत की 70 प्रप्रतिशत ओडीएफ लाभुको के खातो मे शौचालय की राशि भुगतान अब तक नही होने की बात उठाई जिसका शीघ्र भुगतान कराए जाने का आश्वासन बीडीओ रमण सिन्हा ने दिया । वही शिक्षा से जुड़े मामलो की बात जब सामने आई तो बीईओ नदारद दिखे जिसपर कोई बहस नही हो पाया ।
मौके पर अंचल के प्रधान लिपिक रामबाबू सिह प्रखंड लिपिक अरविन्द कुमार मनरेगा पीओ संजीव कुमार ब्लौक नाजीर नन्दकिशोर प्रसाद व सीडीपीओ समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे ।