बेतिया – गौनाहा:– *नेपाल मे चुनाव को लेकर दोनो देश की पुलिस सक्रिय :-संयुक्त गश्त जारी*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* भारत और नेपाल आपसी भाईचारे व मित्र देश के नाम से दुनिया मे जाना जाता है । दोनो देशो मे बेटी और रोटी का रिश्ता वर्षो से चला आ रहा है ।
ऐसे मे आपको बता दे कि नेपाल मे होने वाली आगामी चुनाव के मद्देनजर दोनो मित्र देश के जवानो ने कमर कस लिया है । और हर छोटे-बड़े हलचल पर पैनी निगाह रख रहे है । चुनाव को लेकर दोनो देश के जवान बॉर्डर पर हर समय संयुक्त गश्त भी लगा रहे है ।
इसकी जानकारी देते हुए एसएसबी 44वीं बटालियन डिप्टी कमांडेंट अजय कुमार रजक ने बताया कि पड़ोसी देश नेपाल मे होने वाली आगामी चुनाव को देखते हुऐ भिखनाठोरी बिओपी के जवान और एपीएफ नेपाल के जवान लगातार संयुक्त रूप से सीमा पर गश्त लगा रहे है । और हर हलचल पर पैनी नजर रख रहे है ।
विदित हो कि भारत नेपाल सीमा जंगलो के बिच हो कर गुजरती है । जिससे असमाजिक तत्त्व जैसे लोग जंगल के रास्ते नेपाल मे प्रवेश कर होने वाली चुनाव मे बाधा न पहुंचाऐ। इसको रोकने के लिए जवान मुस्तैदी से कड़ाके की ठंड व अंधेरी रात मे गश्त लगा रहे है ताकि कोई असामाजिक तत्व व संदिग्ध सीमा लांघकर प्रवेश न कर लें ।




Recent Comments