बेतिया /गौनाहा:-सांसद ने किया रेलवे बोर्ड से आग्रह, रद्द ट्रेन को किया जाए चालू*

बेतिया/गौनाहा: सांसद ने किया रेलवे बोर्ड से आग्रह, रद्द ट्रेन को किया जाए चालू

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-•माननीय सांसद ने उठाया चम्पारण से अवाज,रद्द की गई ट्रेन को चालू करने की की मांग।

•सरकार द्वारा रद्द की गई है सत्याग्रह एक्सप्रेस के साथ तीन जोड़ी सवारी गाड़ी. रद्द हुई गाड़ी के कारण कई जिला व राज्य से टूटा लोगो का संपर्क.

पश्चिमी चम्पारण गौनाहा बाल्मीकि नगर लोक सभा क्षेत्र के माननीय सांसद सतीश चंद्र दुबे ने रेलवे बोर्ड यातायात के सदस्य मो. जमशेद से मिल कर रद्द कि गई सत्याग्रह एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों को तत्काल चलाने का आग्रह किया है ।

यहां बता दें कि भारतीय रेलवे ने  उतर बिहार से चलने वाली तीन जोड़ी सवारी गाड़ी के साथ-साथ सत्याग्रह एक्सप्रेस को तिन महीने के लिए रद्द कर दिया है । रद्द करने के कारण कुहाशे को बताया गया । हालांकि अभी तक उतर बिहार मे कुहाशे ने दस्तक तक नही दिया है.

एक तरफ भारत सरकार इस वर्ष चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी मना रही है. तो दुसरे ओर चम्पारण की जनता से तीन महीने तक रेलवे का सफर रद्द कर छीन ली है ।

गांधी के कर्मभूमि चम्पारण से चलने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस 15273/15274 व सवारी गाड़ी  55079/55082, 55081/55071, 55074/55042 को रेलवे ने बस ये कहकर तीन महीने के लिए  रद्द कर दिया कि उतर बिहार मे बहुत ज्यादा कुहासा व ठंड पड रही है.

लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और बया कर रही है. जमीनी हकीकत यह है की उतर बिहार मे अभी तक कुहासे ने दस्तक तक नही दिया है.

ट्रेन की परिचालन बंद होने से उतर बिहार व सीमावर्ती क्षेत्र नेपाल की जनता त्राहिमाम कर रही है. रद्द ट्रेन की चालू करने की मांग कर रहे माननीय सांसद सतीश चंद्र दुबे ने ये भी कहा है कि उतर बिहार व नेपाल की अधिकांश जनता ट्रेन से सफर करना उचित व सस्ता मानते है.

अधिकांश सफर करने वाले मजदूर तबके के लोग होते है जो परिवार की परवरिश करने के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र आदि जगहो पर ट्रेन से सफर कर जाया करते है. ट्रेन की परिचालन बंद होने से लोगो का आना जाना बंद पडा है.