बून्दी: नगर परिषद दसते ने रोका अवैध निर्माण,सीज कि सामग्री
अंचल राठौर
बून्दी 4 जून। नगर परिषद बून्दी आयुक्त दीपक नागर के निर्देश पर अतिक्रमण दस्ते के प्रभारी विकास गुर्जर, हय्याज भाई, मुकेश ने प्रोफेसर कॉलोनी में चल रहे बिना निर्माण स्वीकृति के श्रीमति यशोदा के मकान का काम रुकवाया और निर्माण के लिए काम आने वाली सामग्री तगारी, फावड़े आदि जब्त किये मोके पर नोटिस मकान मालिक को देने लगे तो उसने नोटिस नही लेने पर उसके मकान पर नोटिस चस्पा कर दिया गया दस्ते ने मकान मालिक को 3 जुलाई सोमवार को भी काम रोकने के लिए कहा था मगर अवैध रूप से मकान निर्माण करवाने वाले ने नगर परिषद को सायं तक निर्माण स्वीकृति बताने की कही थी मगर कोई निर्माण स्वीकृति आयुक्त साहब को प्रस्तुत नही की गई और उसके बावजूद मकान निर्माण कार्य 4 जुलाई को फिर निर्माण चलाने लग गया इस पर अतिक्रमण दस्ते ने मोके पर काम बन्द करवा दिया और नोटिस चस्पा कर हिदायत दी फिर से निर्माण शुरू किया तो कार्यवाही होगी। इस पर बार-बार कल की भाँति आरओ का नाम लेने लगा उनसे हमारा सेटिंग है काम उनसे चलवा लेंगें।
अतिक्रमण दस्ते ने अवैध रूप से नाली निर्माण को गहरी करने की भी कहा है ताकि उस लाईन में रह रहे लोगों का नाली का पानी निकास हो सके। मकान काम चलाने से पूर्व नाली ऊपर बना ली जिससे औरों का पानी निकास भी बन्द हो गया तो निर्माण करने वाले ने कहा ये मकान, नाली ये सब नगर परिषद की आरओ जिसके पिता खनिज विभाग में हमारे ऑफिस में हे उनके जरिये सब सेटिंग हो गया जब बड़ा सेटिंग हो जाता है तो अतिक्रमण दस्ता व आयुक्त साहब काम नही रोक सकते अब देखना यह हे की आखिर अवैध रूप से बिना निर्माण स्वीकृति और बेसुध बनाई नाली वाले का क्या अब भी आरओ साथ देंगी या आयुक्त जे निर्देश की पालना चलने देती है यह देखना बाकि है अतिक्रमण दस्ते ने अपना काम नगर परिषद आयुक्त के निर्देश पर ईमानदार से काम किया है। शहर में ऐसे मकान मालिक जो अफसर का नाम लेकर दस्ते के कार्यो में बाधाक कब तक बनते रहेंगें। दस्ते ने साफ कहा हमारा दस्ता आयुक्त साहब की पालना करता है आपको जो भी बात कहनी हो आयुक्त साहब से कहे। बून्दी शहर में अभी थोड़े दिन पहले ही नगर परिषद के बिना स्वीकृति के रिसोर्ट का सञ्चालन कर रहे एक होटल को सीज किया था। रिसोर्ट बहुत बड़े नेता का था मगर नगर परिषद ने नियम से काम किया।




Recent Comments