बून्दी:सांसद ओम बिरला का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बार में पुस्तकालय भवन बनाने की मांग की
भूरे खां
बून्दी 19 अप्रैल। कोटा-बून्दी लोकसभा क्षेत्र सांसद ओम बिरला का बुधवार को बून्दी सर्किट हॉउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
सांसद ओम बिरला का स्वागत करने में भाजपा जिलाध्यक्ष महिपत सिंह हाड़ा, जिला उपाध्यक्ष गोपाल धाकड़, भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ जिला संयोजक अंचल राठौर एडवोकेट, भाजपा नेता मौजी नुवाल, शक्ति सिंह आशावत, निर्मल मालव, संजय मीणा, अभिभाषक परिषद सचिव अमित निम्बार्क, संजय लाठी, महेश जिंदल, सत्यनारायण गुर्जर, मांगीलाल, जसवीर, राजेंद्र चौधरी, हेमराज बघेल, रामप्रताप मीणा, इकबाल जेड, भवानी सिंह छपावदा आदि ने माला पहनाकर स्वागत किया। सांसद ओम बिरला ने भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्या सुनी। इसके पश्चात सांसद बिरला ने दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना बैठक ली जिसमें ज़िला कलेक्टर नरेश ठकराल, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना सलाहकार समिति सदस्य शक्ति सिंह आशावत एवं विधुत विभाग के अधिक्षण अभियंता, सहायक अभियंता आदि अधिकारी मौजूद थे।
अभिभाषक परिषद बून्दी सचिव अमित निम्बार्क, एडवोकेट अंचल राठौर, एडवोकेट संजय लाठी ने सांसद ओम बिरला से अभिभाषक परिषद (बार) भवन के पास सांसद कोष से पुस्तकालय भवन बनाने की मांग की। जिस पर सांसद ओम बिरला ने आश्वासन दिया।




Recent Comments