बेतिया – गौनाहा:– *सांसद पहुचे संथौल दिया साइफन निर्माण कराने का अश्वासन*

न्यूज इनपुट प. चम्पारण गौनाहा से रामायण कुमार की रिपोर्ट :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* संथौल पहुंचे स्थानीय सांसद सतीश चंद्र दुबे से शुक्रवार को संथौल गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष लोगो ने भोहड़ा नदी साइफन को पुनः निर्माण की मांग की हैं ।
विदित हो कि अंग्रेजों द्वारा त्रिवेणी कैनाल नहर पर भोहडा नदी को निकलने के लिए आरडी नंबर 228 पर साइफन का निर्माण किया गया था जो सन 1962 में आई भयंकर बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गया था । किसी तरह जन सहयोग एवं श्रमदान से मिट्टी भरकर साइफन को दुरुस्त किया गया था ।
इस आशय की जानकारी देते हुए रामराज महतो, दशरथ महतो, पूर्व भाजपा अध्यक्ष रामनाथ राय, मेहनौल मुखिया मोतीलाल पासवान, तपेश्वरी देवी, सुमन देवी, रीमा देवी, हेमंती देवी, रूपा देवी, सुनैना देवी, सुनीता देवी आदि ने बताया की पुनः फिर से 12 अगस्त 2017 में आई प्रलयंकारी बाढ़ से साइफन पुरी तरह से ध्वस्त हो गया हैं । जिससे पूरा गांव बाढ़ में डूब गया था इस बाढ में संथौल गांव के एक बच्चे की मौत साइफन में फसने से हो गई थी साथ ही साथ दर्जनों मवेशी सहित लाखों की संपत्ति बाढ़ में बह गया था । वहां के ग्रामीण इस संबंध में स्थानीय विधायक व सांसद को कई आवेदन भी दिए परंतु उनके द्वारा कोई सार्थक पहल नहीं की गई । यही कारण है कि शुक्रवार को स्थानीय सांसद जब क्षेत्र भ्रमण के क्रम में संथौल गांव पहुंचे तो लोगो ने पुनः अपनी दर्द सुनाई तथा स्थल पर ले जाकर ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय समस्याओं से सांसद को अवगत कराया गया । ग्रामीणों द्वारा एक आवेदन सांसद को दी गई जिस पर सैकड़ों महिलाओं को पुरुषों का हस्ताक्षर है सांसद से लोगों ने मांग किया कि उक्त स्थल पर पुनः साइफन या पुल का निर्माण करने के बाद ही त्रिवेणी कैनाल नहर पर सड़क का निर्माण करें ताकि गांव को बाढ में डूबने से बचाया जा सके । ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अगर बरसात के पहले साइफन या पुल का निर्माण नहीं हुआ तो आधा दर्जन गांव बाढ़ के चपेट में आ जाएंगे । जिससे सेरवा भुश्की, संथौल, डुमरा, पीपरा, गोईठही, टिकुल टोला आदि शामिल है ।
मौके पर मंडल अध्यक्ष सच्चिदानंद चौबे, जितेंद्र प्रसाद, पुर्व भाजपा अध्यक्ष राम नाथ राय, मोहम्मद सनाउल्लाह, राजेश गढ़वाल, पूर्व मुखिया लोकेश कुमार महतो, लालबाबू प्रसाद अमित कुमार बाजपेई, निर्मल शर्मा, अशोक कुमार ठाकुर आदि उपस्थित थे ।