पुर्व ससदीय सचिव मेघवाल के बिगड़े बोल,पड़े भारी युवाओं में भयंकर रोष, आज निकलेगी आक्रोश रेली
भैरु सिंह राजपुरोहित
बीकानेर 23 अप्रैल। पूर्व ससदीय सचिव,पूर्व विधायक गोविन्द राम मेघवाल अम्बेडकर जयंती के एक कार्यक़म को संबोधित करते अपने आपे से बहार होकर जोश जोश में हिन्दू देवी देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणियां कर बैठे और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया अब उन पर उनके बिगड़े बोल भारी पड़ रहे हैं ,हिन्दू देवी देवताओं पर अपमान जनक टिप्पणियां करने से पूरे हिन्दू वर्ग में रोष है और अब तक गोविन्द मेघवाल के खिलाफ विभिन थानों में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे हिन्दू धर्म की भावनाओं को भड़काने के दर्ज हो चुके हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग ने जोर पकड़ लिया है ।
वही हिन्दू वादी नेता दुर्गा सिंह शेखावत, गायत्री प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, महेश सिंह, निखिल सिंह, दिनेश ओझा, संजय स्वामी,करनीदान चारण, चंद्र मोहन, सहित हिन्दू वादी युवाओ ने गोविन्द राम मेघवाल की गिरफ्तारी की मांग का अल्टीमेटम प्रशाशन को दिया और आज शाम आक्रोश रेली का होगा आयोजन जिसके लिए युवा सुबह से ही टोलिया बना कर घर घर पीले चावल देकर हिन्दू युवाओ को आमंत्रित कर रहे है ।
राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी ने भी अपनी ही पार्टी के नेता गोविन्द मेघवाल द्वारा की टिप्पणियों पर कहा कि किसी को भी धर्म की मजाक उड़ाने का हक़ नहीं और मेघवाल का यह कृत्य अशोभनीय है तो युवाओ ने मेघवाल का पुतला जलाकर गिरफ्तारी की मांग की पुरे प्रदेश में मेघवाल के खिलाफ रोष है ।




Recent Comments