चीनी मिल मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए रंजित गिरी के बाद अब आगे आये सुन्दर देव शर्मा 
चीनी मिल मजदूरों को न्याय दिलाने और रंजित गिरी पर से गलत मुकदमा को अविलंब उठाने की मांग जिला प्रशासन से की है।
दैनिक खोज ख़बर मोतिहारी :-आत्महत्या की कोशिश करने वाले चीनी मिल मजदूरों की मौत पर चंपारण विकास संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान स्थानीय हनुमान मंदिर के प्रांगण में शनिवार को शोक एवं संकल्प सभा का आयोजन किया गया। 
सभा की अध्यक्षता करते हुए मोर्चा के अध्यक्ष राय सुंदरदेव शर्मा ने कहा कि नरेश श्रीवास्तव एवं सूरज बैठा की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। मौके पर उन्होंने कार्यक्रमों की घोषणा की और कहा कि पहली मई को स्वामी अग्निवेश के नेतृत्व में मिल गेट पर विशाल धरना दिया जाएगा। 24 अप्रैल को नुक्कड़ सभा की जाएगी। जांच समिति बनाकर घटना के बारे में जानकारियां सरकार एवं समाज के सामने रखी जाएगी। 
श्री शर्मा ने कहा कि हमारी लड़ाई न्याय के लिए है। मिल मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए अपनी लड़ाई लड़ेंगे। इस लड़ाई को तेज किया जाएगा। साथ ही गलत मुकदमा को अविलंब उठाने की मांग जिला प्रशासन से की है। कहा कि मजदूरों के साथ अन्याय हुआ है। इसको लेकर आंदोलन को गति दी जाएगी। पूर्व विधायक त्रिवेणी तिवारी ने कहा कि मिल मजदूरों की मांगों को लेकर मिल मालिक नोपानी से लड़ाई लड़ी जाएगी। सर्वोदय मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष मनोहर माघव ने फोन पर स्वामी अग्निवेश के संदेश को सुनाया। 
कार्यक्रम का संचालन दिग्विजय कुमार एवं प्रियरंजन ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर अशोक वर्मा ने मिल गेट पर अनिश्चितकालीन धरना देने का प्रस्ताव दिया। शशिकला ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था ने कई प्रश्न खड़े कर दिए। जगजीवन पासवान ने कहा कि जिला प्रशासन ने भय का माहौल बना दिया है जो जिले के लिए भविष्य में घातक बन जाएगा। संबोधित करने वालों में डॉ. चंद्रांशु कुमार, अधिवक्ता अभिषेक प्रकाश, राजू बैठा, संजय सत्यार्थी, आलोक कुमार, अमन कुमार राज, बिट्टू यादव, दिलाशाद अहमद, विपीन बिहारी तिवारी के अलावा मिल मजदूर नवलकिशोर शर्मा, रघुनाथ प्रसाद सहित कई प्रबुद्ध लोग शामिल थे।
•कायस्थ महासभा ने प्रदान की सहयोग राशि:-अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल महासभा के अध्यक्ष अखिलेश शरण के नेतृत्व में चीनी मिल मजदूर नरेश श्रीवास्तव की पत्नी से शनिवार को मिला और उन्हें सहायता राशि प्रदान की। मौके पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा की गई। इस अवसर पर प्रदेश परिषद सदस्य मुरली मनोहर प्रसाद, हरिहरनाथ वर्मा, महामंत्री विनय कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री रंजन कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रमन कुमार वर्मा, चुन्नु श्रीवास्तव, अशोक कुमार वर्मा, संजय कुमार सिन्हा, विनय बिहारी वर्मा, संजय कुमार श्रीवास्तव, अनीष श्रीवास्तव सहित कई सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।