सारण :क्तदान कर दुसरे के जीवन में खुशियों का कारण बने

छपरा
आज दिनांक 31•01• 2018 को युवाओं की सामाजिक टीम फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया द्वारा आगामी 3 फरवरी को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के लिए जन जागरूकता अभियान के तीसरे दिन गांधी चॉक ,मौना चॉक, कचहरी स्टेशन पर युवाओं ने नुक्कड़ नाटक कर रक्तदान दान देने की जागरूकता का जीवंत मंचन किया । युवाओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज में फैली मानसिक भ्रम को दूर किया एवम रक्तदान करने के कई फायदे को बताया । नुक्कड़ नाटक का नेतृत्व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित आईजी एन एस एस अवार्डी मंटू कुमार यादव के नेतृत्व में किया गया । कलाकारों की भूमिका में प्रिंस कुमार मकेश्वर पंडित दीपक कुमार इंजीनियर कुमार मोहम्मद शमशाद अमृत भक्त गुड़िया कुमारी पिंकी कुमारी ममता कुमारी नीतू कुमारी प्रीति कुमारी प्रियंका कुमारी रोशनी रोशन एवं युवा सदस्यों में मृत्युंजय कुमार रितेश कुमार रोशन धोनी शनि सुमन विवेक कुमार पिंटू प्रकाश रंजीत कुमार अभिषेक कुमार आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई .